फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक में बंधक दुकान व फ्लैट बेचा, पिता-पुत्री पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र निवासी ललित कुमार ने दिल्ली स्थित यमुना विहार के रहने वाले सरदार बेअंत सिंह और उनकी बेटी अमनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर आठ फरवरी की रात हुई है। आरोप है कि पिता-पुत्री ने पीड़ित से 48 लाख रुपये लेकर बैंक में बंधक रखी अपनी संपत्ति फर्जीवाड़ा कर बेच दी। बैंक ने तीन दुकानों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने यमुना विहार स्थित अपने एक फ्लैट और चार दुकानों को रुपयों की जरूरत के चलते बेचने या किराये पर देने की बात कही थी। करीब एक वर्ष पहले दोनों उनसे मिले और चार दुकानों का अनुबंध करते हुए 48 लाख रुपये का भुगतान उनसे ले लिया। आरोप है कि चारों दुकानें को बंधक रख आरोपी पहले ही बैंक से लोन ले चुके थे। जब लोन चुकता नहीं हुआ तब कुछ दिन पहले बैंक की तरफ से दुकानों को सीज कर दिया था। इन दुकानों में उनका ट्रेवल एजेंसी का कार्यालय संचालित हो रहा था। वह काम भी ठप पड़ गया और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दे डाली। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तब उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू की गई है। बैंक से लोन व संपत्ति बंधक रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें