फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेघरों को मिलेगा सहारा, रैन बसेरों की मरम्मत पर खर्च होंगे 10.43 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने बेघर और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित सहारा देने की तैयारी शुरू कर दी है। कड़ाके की सर्दी में किसी को खुले आसमान के नीचे रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित रैन बसेरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जाएगी। इसपर नगर निगम करीब 10.43 लाख रुपये खर्च करेगा। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सिटी जोन के तहत वार्ड-8 और 12 में मालीवाड़ा तथा पुराने बस अड्डे के पास बने रैन बसेरों की मरम्मत पर 4.91 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्ड-84 राजनगर स्थित आश्रय स्थल के सुधार और रंग-रोगन पर 1.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड-46 मैनापुर में स्थित रैन बसेरे के लिए 2.29 लाख रुपये और कविनगर जोन के नासिरपुर फाटक स्थित आश्रय स्थल पर 1.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में शहर के असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक सुरक्षित, साफ-सुथरा और बेहतर ठिकाना मुहैया कराना है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही इन आश्रय स्थलों में सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें