फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सलीम पर हुए हमले की CCTV फुटेज शावेज ने भेजी थी पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद से भी है कनेक्शन

Sat, 14 Mar 2026 03:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

जैश-ए-मोहम्मद के शावेज ने सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल किया। शावेज और मौलाना जावेद को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। मौलाना जावेद आतंकी उबेद उल्ला के संपर्क में है।
विज्ञापन
सलीम वास्तिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शावेज ने कट्टरपंथियों का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का वीडियो पाकिस्तानी इंस्टग्राम आईडी हमजा के माध्यम से वायरल किया था। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि शावेज और मौलाना जावेद को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

नाहल गांव में रहने वाले उबेद उल्ला का नाम वर्षों पहले आतंकी हमले के दौरान उजागर हुआ था। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया और इस्लामाबाद में रहने लगा। मौलाना जावेद ने बताया कि वह उबेद उल्ला के संपर्क में है।

इसके साथ शावेज ने सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो और कट्टरपंथियों का विरोध करने वाले का ऐसा हश्र होने की बात लिखकर पाकिस्तान भेजा था। इनके खिलाफ तमाम सुबूत एकत्र कर लिए हैं। शावेज ने पाकिस्तान में बैठे परिचितों को भी वीडियो भेजकर इसे अपने अथक प्रयास का नतीजा बताया था।

अधिवक्ता पासपोर्ट धारक, जावेद बच्चों को देता है तालीम
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आरोपियों में एक पासपोर्ट धारक अधिवक्ता है तो दूसरा मदरसे में बच्चों को धार्मिक तालीम देने वाला शिक्षक। पुलिस का दावा है कि ये सभी कट्टरपंथी विचारधाराओं के प्रचारक हैं।

हालांकि पकड़े गए आरोपियों में से किसी का भी आपराधिक इतिहास नहीं है। मुख्य आरोपी शावेज उर्फ जिहादी (20) अपने पिता अब्दुल कदीर की परचून की दुकान का बाजार से सामान लाने और देखभाल का काम करता है। शावेज अविवाहित है और उसने डासना स्थित रॉयल लॉ कॉलेज में दो वर्ष तक ही लॉ की पढ़ाई की। जुनैद (20) पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला बडगुजरान अभी भी एक कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष में है। वह खेती-बाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन

पकड़ा गया इकराम अली (34) निवासी मोहल्ला भट्टी नाहल गाजियाबाद कोर्ट में वकालत करता है। तीन बच्चों का पिता है। इकराम अली पासपोर्ट धारक है। पकड़े गए फरदीन की उम्र मात्र 18 वर्ष बताई जा रही है। मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद अखलाक निवासी मोहल्ला सलोत्रियान नाहल मदरसे में बच्चों को धार्मिक तालीम देता है। फजरू (45) पुत्र दफेदार निवासी मोहल्ला भट्टी नाहल आठवीं पास है और ट्रक ड्राइवरी करता है। फजरू चार बच्चों का दादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें