फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बिछेगा शहीद नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक

Sat, 10 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन टु नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में तेजी आ गई है। डीएमआरसी रविवार से मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम शुरू करेगा। उधर, स्टेशन निर्माण के पहले चरण में शहीद नगर स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। दूसरी ओर शनिवार से राजबाग स्टेशन बनाने का काम शुरू होगा।      
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि इंजीनियरिंग शाखा ने ट्रैक बिछाने की प्राइमरी डिजाइनिंग कर ली है। ट्रैक बिछाने से संबंधित सामान और उपकरण शहीद नगर स्टेशन पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। रविवार से शहीद नगर स्टेशन पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

दिलशाद गार्डन टु नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट का शहीद नगर पहला स्टेशन है। इस दूरी में आठ स्टेशन होंगे। डीएमआरसी ने शहीद नगर से मेट्रो स्टेशन निर्माण की शुरुआत की है। अप्रैल तक नया बस अड्डा तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन


 शहीद नगर स्टेशन तैयार, आज से राजबाग पर काम शुरू      
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अर्थला को छोड़ कर बाकी सात स्टेशनों का निर्माण कार्य जारी है। स्टेशन निर्माण के पहले चरण में स्टेशन भवन के फ्रेम फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। मार्च से स्टेशन भवनों की फिनिशिंग का काम चलेगा।

उन्होंने बताया कि शहीद नगर स्टेशन भवन का काम पूरा हो चुका है। इस स्टेशन पर 20 गार्डर लगा दिए गए हैं। गार्डर पर ही ट्रैक बिछाया जाएगा। शनिवार को राजबाग स्टेशन पर गार्डर बिछाने का काम शुरू होगा। यहां भी दिसंबर के अंत तक 20 गार्डर लगा दिए जाएंगे। जनवरी में राजबाग के बाद राजेंद्र नगर स्टेशन का नंबर आएगा।    
 
 सितंबर में होगा ट्रायल रन 
जीडीए वीसी ने पिछले दो दिन पहले सितंबर में मेट्रो दौड़ाने की घोषणा की थी। दूसरी तरफ डीएमआरसी का कहना है कि हमने मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य दिसंबर 2017 तय किया है।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि सितंबर-अक्तूबर तक मेट्रो का ट्रायल हो जाए। जब भी ट्रायल होगा तो दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक होगा। आधी दूरी तक ट्रायल नहीं किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें