फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए शादान को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में आरोपी शादान को अदालत ने जमानत दे दी। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो की न्यायाधीश पूनम सिंघल ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर उसकी रिहाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 10 अक्तूबर 2023 की रात लालबाग मंडी के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं रुके। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शादान के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार शादान के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और 7400 रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें