फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फुटओवर ब्रिज पर मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एनएच-9 स्थित सुंदरदीप कॉलेज के सामने फुटओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। शव के पास बिस्तर और कपड़े भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु, ईंट या पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, 12 घंटे बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पीआरवी के माध्यम से फुटओवर ब्रिज पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसकी उम्र करीब 37 वर्ष आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक क्षेत्र में पॉलीथिन और कबाड़ बीनता था। वह अक्सर सड़क किनारे या फुटओवर ब्रिज पर ही सो जाता था। शव के पास उसका बिस्तर और कपड़े मिले हैं। बिस्तर पर भी खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है कि कहीं किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज तो नहीं है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

नशे के दौरान विवाद की भी आशंका
पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों ने मृतक के नशे का आदी होने की जानकारी दी है। आशंका है कि नशे के दौरान उसका किसी व्यक्ति से विवाद हुआ हो और इसी दौरान किसी भारी वस्तु या पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर हमला किया गया हो। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें