फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहल झाल गंगनहर में डूबा शादाब: डूबते भाई को बचाने कूदे अनीस का पत्थर से टकराया सिर, दिल्ली हायर सेंटर रेफर

Sun, 30 Aug 2026 09:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल झाल गंगनहर में रविवार दोपहर 4 बजे नहाते हुए एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 32 वर्षीय शादाब पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला खाकियान नाहल जो बड़ी नहर में दोस्तो संग नहाते हुये डूब गया। 
विज्ञापन
डूबे युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल झाल गंगनहर में रविवार दोपहर 4 बजे नहाते हुए एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 32 वर्षीय शादाब पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला खाकियान नाहल जो बड़ी नहर में दोस्तो संग नहाते हुये डूब गया। घटना की खबर फैलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तुरन्त मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना मसूरी पुलिस भी तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


डूबते हुए शादाब को बचाने के लिए उनके चाचा अनीस का बेटा वकार 15 गंगनहर में कूद गया मगर जैसे ही वह कूदा उसका सिर किसी पत्थर में टकरा गया जिससे वह गम्भीर घायल हो गया, वकार को गंगनहर से निकालकर मसूरी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस की निगरानी में कुशल तैराकों को नहर में उतारा गया है। इस समय नहर में पानी का बहाव काफी तेज है, जिसके बीच गोताखोर और तैराक सम्भावित स्थानों पर शादाब की तलाश कर रहे हैं। 

पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहकर सर्च ऑपरेशन और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। युवक के लापता होने की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि बचाव दल लगातार प्रयासरत है और जल्द ही डूबे युवक का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन लगातार मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और युवक को ढूंढने का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें