फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र में 10 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी युवक ने यौन शोषण किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि आरोपी और वे एक ही मकान में आमने-सामने किराये पर रहते हैं। 12 जनवरी को आरोपी उनकी बेटी को डरा-धमकाकर अपने कमरे में ले जाकर उससे दरिंदगी की।
बताया कि शोषण करने के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को अधिक रक्तस्राव होने पर महिला ने बेटी से बात की, तब उसने जानकारी दी। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें