फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रामलीला पार्क में लगे बोरवेल के पिट में भरा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-3 स्थित रामलीला पार्क के बोरवेल पिट में सीवर का पानी भर रहा है। इसकी वजह से वहां गंदगी जमा हो गई है। इससे लोगों को भूजल दूषित होने का खतरा भी सता रहा है। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर नगर निगम के अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि पार्क में सीवर का पानी पहले भी जमा हो रहा था, जिसे निगम ने ठीक करा दिया लेकिन फिर से सीवर ओवरफ्लो होकर पार्क में पानी जा रहा है। बोरवेल के पिट में सीवर का पानी भर गया है। गंगाजल आपूर्ति के साथ बोरवेल से भी घरों में पानी दिया जाता है। ऐसे में घरों में भी दूषित पानी आने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को भी इस संबंध में शिकायत की गई है। वहीं, वसुंधरा जोनल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम को भेजकर पार्क में सीवर के पानी की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें