फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेट रहीं कई स्पेशल ट्रेनें, यात्री स्टेशन पर रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गाजियाबाद। ट्रेनों की चाल पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से लेकर पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। लगातार लेट-लतीफी के चलते यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में घंटों इंतजार करने की मजबूरी ने यात्रियों का हाल बेहाल कर दिया है।



शनिवार को शकुरबस्ती-दनकौर स्पेशल तीन घंटे 50 मिनट, न्यू दिल्ली स्पेशल दो घंटे 38 मिनट, जोधपुर स्पेशल तीन घंटे 25 मिनट, आनंद विहार वीकली तीन घंटे 13 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे 59 मिनट, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे नौ मिनट समेत कई प्रमुख गाड़ियां तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन पहुंचे आलोक रघुवंशी, सोमेश त्यागी और अमरदीप ने बताया कि काउंटर से सटीक जानकारी नहीं मिल रही है, जिससे प्लेटफॉर्म पर बैठकर घंटों गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को उठानी पड़ी। इस संदर्भ में दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पीछे से ही देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसको दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें