फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, आधा दर्जन लोग लहूलुहान; देखें Video

Mon, 09 Mar 2026 08:58 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुरादनगर थाना क्षेत्र के मलिकनगर में देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। आपसी कहासुनी के बाद मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में हुई कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मुरादनगर के मलिक नगर कॉलोनी में रविवार रात बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिसमें दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात मलिक नगर कॉलोनी में उस समय शुरू हुई जब बच्चों के एक समूह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग भी इसमें कूद पड़े और मामला मारपीट तक जा पहुंचा।

मलिक नगर कॉलोनी निवासी इमरान ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि उनके घर के सामने रहने वाले आसिफ और उसके साथियों ने उनके भतीजे शमी पुत्र इब्राहिम के साथ बंबे के पास मारपीट की। जब इमरान की बुआ रुखसाना पुत्री उजीर बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, इमरान का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर भी पथराव किया, जिसमें उन्हें सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


इस पथराव और मारपीट में दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और इमरान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के कारण मलिक नगर कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें