फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, तलाश जारी

Sun, 08 Mar 2026 03:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित झुग्गी-झोंपड़ी इलाके से एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीते 3 मार्च की सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को बेटी की कहीं चले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय उनकी बेटी ने काला कुर्ता, फौजी लोवर, नीली जेकेट कपड़े पहने हुए थे। वेव सिटी पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि किशोरी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें