फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मानकों के विपरीत दौड़ रही 7 बसें सीज, पेंट लदी बस जीएसटी को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में बिना वैध कागजात के दौड़ रही डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत मंगलवार को प्रमुख मार्गों पर चले अभियान में 7 बसों को सीज कर साहिबाबाद डिपो में खड़ा कराया गया।



जांच के दौरान एक यात्री बस में भारी मात्रा में पेंट का वाणिज्यिक माल लदा मिला। कर चोरी की आशंका पर बस और माल जीएसटी विभाग को सौंप दिया गया।



एआरटीओ प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख चौराहों पर बसों के परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र चेक किए। कई बसें बिना परमिट और अधूरी फिटनेस के साथ दौड़ती मिलीं। खामी मिलने पर 7 बसों को निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन




चेकिंग के दौरान बस संख्या UP23T 4959 की तलाशी में यात्री बस के भीतर पेंट भरा मिला। माल के बिल और टैक्स दस्तावेज न होने पर वाणिज्य कर अधिकारियों को बुलाकर बस उनके सुपुर्द कर दी गई। अब जीएसटी विभाग टैक्स चोरी की जांच कर जुर्माना तय करेगा।
विज्ञापन




एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना परमिट, अनफिट और टैक्स चोरी करने वाले वाहनों पर ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें