फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण के साथ सैटबेक को किया प्रभावित, एक भवन ध्वस्त, दो सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवंतिका में सेट बैक काे प्रभावितकर हो रहे निर्माण के मामले में जीडीए ने सख्त रुख अपनाया। शनिवार को मौके पर पहुंची टीम ने निर्माण किए गए ढांचे को ध्वस्त कर दिया। नोटिस के बाद भी चोरी छिपे भवन में कार्य किया गया। इस संबंध में जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। अशोक नगर में भी नियमों के विरुद्ध हो रहे निर्माण के मामले में दो भवनों को सील किया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रवर्तन दस्ते को सक्रिय रहकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोन-चार के अवंतिका में मनोज बेनीवाल व विजया बेनीवाल स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेट बैक को प्रभावित करते हुए निर्माण कार्य कर रहे थे। इसे लेकर उन्हें फरवरी 2026 में नोटिस जारी किया गया था। जहां जवाब नहीं दिया गया और कार्य को भी नहीं रोका गया। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। दो अवैध निर्माण सील


इसके अलावा अशोक नगर में सीमा जैन और राजीव गुप्ता के भवन में सील लगाई गई है। जहां सीमा जैन के भवन के निर्माण स्वीकृति मानचित्र के अनुसार सेटबैक नहीं छोड़ा जा रहा था। इस मामले में वाद दायर करने के साथ नोटिस भी जारी की गई। उनका जवाब नहीं दिया गया साथ ही निर्माण जारी रखा गया। ऐसे में उसे सील किया गया है। राजीव गुप्ता व अंकित गुप्ता अवैध निर्माण कर रहे थे। इसे लेकर वाद दायर करने के साथ अप्रैल के महीने में ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें