फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय सिसोदिया का निधन, 49 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 22 Nov 2025 08:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय सिसोदिया ने अमर उजाला गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दीं। मात्र 49 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय सिसोदिया का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय सिसोदिया मात्र 49 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। छह माह पहले उन्हें पैंक्रियाज में कैंसर की पुष्टि हुई थी। बीते चार दिनों से वे दिल्ली के एम्स में भर्ती थे, जहां शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह एम्स से घूकना स्थित निवास पर पहुंचेगा। 

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 9 बजे हिंडन श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। उन्होंने अमर उजाला गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दीं। दिवंगत के परिवार में पत्नी, दो बेटियां, माता-पिता और तीन भाई हैं। बड़ी बेटी ने इसी वर्ष जोधपुर से क्रिमिनोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है, जबकि छोटी बेटी वहीं से बीए सिक्योरिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें