फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति के सम्मान पर सेमिनार आज

Thu, 08 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच 24 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान पर सेमिनार बृहस्पतिवार को होगा। सेमिनार कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं महिला कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


बहादुरी, खेल, शिक्षा, कला, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को अमर उजाला सम्मानित करेगा। सेमिनार की मुख्य अतिथि डीएम निधि केसरवानी होंगी। इनके साथ एसएसपी केएस इमेनुअल, नगर आयुक्त अब्दुल समद, सीडीओ कृष्णा करुणेश व कई अन्य अधिकारी शिरकत करेंगे।

अधिकारी महिला कल्याण व उनके प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से फार्म भी भरवाए जाएंगे। जिला स्तर पर चयनित होने के बाद मंडल स्तर पर दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


इसके बाद अंतिम रूप से चयनित महिलाओं को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। मंडल स्तर पर छह और प्रदेश स्तर पर कुल 108 महिलाओं को सम्मानित किया जाना है।

जिन महिलाओं ने शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों, वह सेमिनार हॉल में आवेदन पत्र प्राप्त कर लें। आवेदनों को भरने के बाद सेमिनार हॉल में या फिर बाद में अमर उजाला के कार्यालय में जमा कराया जा सकता है। सम्मान के लिए महिलाओं को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें