फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चों की स्कूल डायरी में मिलेगा स्वगणना का होमवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्कूल की ओर से बच्चों को डायरी में स्वगणना का होमवर्क दिया जाएगा। घर जाकर बच्चे अपने अभिभावकों से ऑनलाइन स्वगणना कराएंगे। इसे लेकर एडीएम वित्त और जनगणना-2027 के नोडल अधिकारी साैरभ भट्ट ने सभी स्कूल और काॅलेज के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इसमें उन्हें देश के होमवर्क को पूरा करने के लिए कहा गया है। एडीएम ने बताया कि पत्र के जरिये स्कूल के साथ काॅलेज के प्रधानाचार्यों को इस कार्य में योगदान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के जुड़ने से कार्य में पूरे परिवार की भागीदारी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वगणना की बात पहुंच पाएगी।

जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं उनकी स्वगणना कैसे?

स्वगणना में ऐसे भी कई लोग सामने आए हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। ऐसे में उन्हें इस प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। इन लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन

एडीएम साैरभ भट्ट ने बताया कि इस समस्या को ध्यान में रखकर सभी पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारियों को मदद के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आने वाले दिनों में पंचायत घर में जन सुविधा केंद्र के स्टाफ को गांव में भेजकर लोगों की स्वगणना में मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक की गई है। लोगों को जोड़ने का असर भी दिखाई दे रहा है, पहले दिन जहां करीब पांच हजार लोगों ने स्वगणना की थी शुक्रवार को यह संख्या 10 हजार से अधिक रही। लोग se.census.gov.in पर जाकर 33 आसान सवालों के जवाब देकर स्वगणना कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से डोर टू डोर प्रक्रिया शुरू होगी।

जयकारों के साथ स्वगणना

स्वगणना को लेकर प्रशासन की ओर से कई समाजसेवियों को लगाया गया है। इसमें कई स्थानों पर हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में जयकारों के साथ स्वगणना का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। लोग बाजार में शाॅपिंग के साथ स्वगणना करवा रहे हैं। बता दें, प्रशासन 14 दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसमें सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है।


लोकेशन में आ रही है दिक्कत
दो दिन हुई स्वगणना में लोकेशन को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में लोकेशन लेने के बाद आगे बढ़ते हैं। जिससे जियो टैगिंग हो सके। लेकिन कई स्थानों पर लोगों को लोकेशन दर्ज करने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में जनगणना के नोडल अधिकारी साैरभ ने बताया कि यह समस्या सामने आई है। इस संबंध में तकनीकी टीम को जानकारी दे दी गई है, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें