फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुरक्षा कर्मियों ने सीएमएस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पर दुर्व्यवहार और शोषण का आरोप लगाया है। मामले में सुरक्षा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। महिला सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें शौच के लिए भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती, जिससे उनकी गरिमा और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
अस्पताल में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से अस्पताल में छह महिला समेत कुल दस सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इनका भुगतान शासन स्तर से होता है। बृहस्पतिवार को सभी गार्ड सीएमओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सीएमओ से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। गार्डों का आरोप था कि वे लंबे समय से ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में सीएमएस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और बिना किसी गलती के उन्हें ड्यूटी से हटाने की धमकी दी जा रही है। गार्डों ने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर उन्हें बार-बार अपमानित किया जाता है और अनुचित आदेशों का पालन न करने पर निलंबित करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने सीएमओ से उत्पीड़न बंद कराने और महिला कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डाॅ.अभिषेक त्रिपाठी ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए अस्पताल के निचले तल पर ही जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। इससे वहां भीड़ रहती है। भीड़ प्रबंधन के लिए गार्डों को भूतल पर तैनात किया गया है। कुछ गार्ड इस ड्यूटी से बचने के लिए मनमाने आरोप लगा रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि निगम और शासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराएंगे।
सीएमओ डाॅ.अखिलेश मोहन ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीएमएस से जवाब मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें