फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित खंजरपुर गेट के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड विक्रम (40) की मौत हो गई और उनका साथी तेजप्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद बागपत के बिनौली स्थित गांव बुढ़ेरा निवासी विक्रम वर्तमान में जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा में रहते थे। विक्रम एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड थे। विक्रम के साथी तेजप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार रात वह दोनों बाइक से पिलखुवा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित खंजरपुर गेट के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद हापुड़ मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया और घायलों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया और तेजप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अपर पुलिस आयुक्त यातायात की ओर से जानकारी दी गई कि घटना के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें