फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से बेहाल सेक्टर-दो और चार की मार्केट

Thu, 09 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
encroachment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-2 और 4 की मार्केट में अतिक्रमण से जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। दुकानदारों ने सड़क तक दुकानें बढ़ा ली हैं। इसके साथ ही कट पर रेहड़ी पटरी वालों ने कब्जा कर लिया है। इससे रोजाना शाम के समय यहां जाम लग जाता है। स्थानीय लोग कई बार अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।   
विज्ञापन

   
वसुंधरा की सेक्टर-2 और 4 की मार्केट आसपास के इलाके की मुख्य मार्केट हैं। मुख्य सड़क पर मार्केट होने की वजह से यहां शाम होते ही भीड़ होने लगती है। मार्केट की आने जाने वाली दोनों सड़कों के किनारे रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा होने से सड़कें सिकुड़ गईं हैं।

रही सही कसी कसर मार्केट में शॉपिंग करने वाले पूरी कर देते हैं। वह सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर शॉपिंग करने लगते हैं। इससे दो लेन की सड़क एक लेन ही रह जाती है। इसकी वजह से शाम के समय रोजाना जाम लग जाता है। मार्केट के बीच में पड़ने वाले तिराहे को ही पार करने में पांच से दस मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन


त्योहार के समय तो हालत और बदतर हो जाती है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे की जगह किराए पर दी  जिन दुकानों के आगे सड़क किनारे जगह है। उस पर कुछ दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें आगे नहीं बढ़ाई हैं, उन्होंने जमीन को रेहड़ी पटरी वालों को किराए पर दे रखा है। इससे मार्केट में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से कई बार कार्रवाई की जाती है लेकिन दुकानदार फिर से कब्जा कर लेते हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- योगेश त्यागी, वसुंधरा      

अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या रहती है। आने जाने में काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही गंदगी भी फैली रहती है।
- डीपी गौड़, वसुंधरा  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें