फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सचिव और अध्यक्ष ने किया 74.35 लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेल नगर कल्याण सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव और तत्कालीन अध्यक्ष पर 74.35 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। अपर आवास आयुक्त और अपर निबंधक आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के आदेश पर सहकारी अधिकारी ने सचिव प्रवीण कुमार शर्मा और तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नैय्यर के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा कांप्लेक्स स्थित आवास व विकास परिषद कार्यालय में तैनात सहकारी अधिकारी आरके वर्मा के मुताबिक रेल नगर कल्याण सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने नवयुग मार्केट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से 74 लाख 35 हजार 224 रुपये निकाले हैं। इसका ब्योरा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी नहीं दिया गया। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई।
जांच में उजागर हुआ कि सचिव ने 2016-17 के कोई अभिलेख जांच कमेटी को मुहैया नहीं कराए। साथ ही बैठकों और कार्यवाही पुस्तिका में भी ऐसी अनियमितताओं की कोई जानकारी साझा नहीं की। जांच में समिति के तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नैय्यर निवासी रामपुरी भूड़ भारत नगर कोतवाली की भी संलिप्तता उजागर हुई है। जांच में सामने आया कि सचिव ने ऐसी पांच फर्मों को 21 लाख 74 हजार 989 रुपये का औचित्यहीन भुगतान कर दिया, जबकि इन पांच फर्मों का भूमि अधिग्रहण पूर्व में हो चुका था और प्रतिकर भी अवार्ड कर लिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद इन्हें 21.74 लाख रुपये का भुगतान किया गया। एसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत सचिव प्रवीण कुमार शर्मा और तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नैय्यर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4) दस्तावेजों की जालसाजी की धारा 338, जाली दस्तावेजों का प्रयोग करने की धारा 336(3) और नकली दस्तावेजों का असली बताकर प्रयोग करने की धारा 340(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-इन फर्मों को किया भुगतान-

- मेसर्स सूर्या इंटरप्राइजेज को दिसंबर 2018 में रुपये 5,51,650 रुपये

-मेसर्स एमआई कॉन्सट्रक्शन को नवंबर 2018 में 5,59,224 रुपये

-मेसर्स एमएम ग्रुप को अक्तूबर 2018 में 3,25,037 रुपये

-मेसर्स एमएम ग्रुप को नवंबर 2018 में 3,38,067 रुपये

-मेसर्स शुभ स्टील को दिसंबर 2018 में 4,01,011 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें