फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद । टीलामोड़ थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला से किराये पर कमरा दिखाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी तुलसी निकेतन निवासी दानिश चौधरी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। वारदात 29 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस मुख्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर शरीफ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महिला मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली थी। टीलामोड़ क्षेत्र में किराये पर रहने के लिए कमरा ढूंढ रही थी। इस दौरान उसका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर से हुआ था। 29 अक्तूबर को आरोपी शरीफ ने उसे कमरा देखने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने अपने दोस्त शरीफ को भी बुलाया और महिला के जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर शादी का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट भी की। महिला के लगाए आरोपों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को दूसरे आरोपी दानिश चौधरी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें