लोनी। तेजाब पीने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले सादाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बहन नेहा (23) की शादी थाना पाबी सादकपुर में रहने वाले जफरूद्दीन के बेटे सुहैल से की थी। आरोप है कि नेहा के पति समेत ससुराल पक्ष के लोग विवाह के बाद से दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते थे। सादाब के मुताबिक विवाह के बाद बहन को पुत्र हुआ था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। सुसराल पक्ष के लोगों ने बहन के साथ मारपीट कर तेजाब पिला दिया था। बहन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शिकायत पर पति सुहैल, ससुर जफरुद्दीन, सास नाजरा, ननदोई इम्तियाज, ननद फरहीन व जेठ सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।