फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध जलदोहन करने वाली 12 फैक्ट्रियां सील

Tue, 16 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध रूप से जलदोहन करने वाली 12 फैक्ट्रियों को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। सीलिंग से पहले टीम ने इन सभी कंपनियों के विद्युत कनेक्शन भी काटे। डीएम के आदेश पर अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पिछले दिनों साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले धनेश नामक व्यक्ति ने इसकी शिकायत डीएम मिनिस्ती एस. से की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पंचशील कालोनी और सोनिया विहार में कई फैक्ट्रियां अवैध रूप से जलदोहन कर रही हैं। डीएम ने इस मामले में अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह को जांच दी थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सोनिया विहार और पंचशील कालोनी में चल रहीं जय प्रकाश, नरेशपाल, बालाजी आटा चक्की, योगेश कुमार, सतीश कुमार, सुभाष इंडस्ट्रीज, जयभगवान सिंह प्लास्टिक, जोगेंद्र कौशिक इंटरप्राइजेज समेत 12 फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इससे पहले इन सभी कंपनियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें