फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की, दरोगा की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा में मारपीट की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इस दौरान दरोगा की वर्दी खींचकर फाड़ दी और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डायल 112 पीआरवी पर तैनात दरोगा ने बताया कि उन्हें एक महिला ने फोन कर करहेड़ा निवासी सुमित पर मारपीट करने की शिकायत दी थी। इस पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुमित को थाने चलने के लिए कहा। इसी दौरान उसका साथी अवधेश सक्सेना वहां पहुंचा और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगा। दरोगा ने दोनों पक्षों को थाने आकर अपनी शिकायत देने की बात कही, लेकिन अवधेश ने उनकी बात नहीं मानी। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया।
आरोपियों ने दरोगा की वर्दी खींची, इससे बटन टूट गए और वर्दी फट गई। इस दौरान वर्दी पर लगा मोनोग्राम भी गिर गया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सुमित, अवधेश सक्सेना और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें