फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गांधी बाजार में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के गांधी बाजार में पुल के नीचे दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच बाजार दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर चप्पलों और थप्पड़ों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे को पकड़कर चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल फोन में बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें