सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज, हमला करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने शनिवार की सुबह वह अपने घर पर घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आरोपी ने घर में घुसकर अभद्रता व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए छेड़छाड़ भी की। शोर सुनकर उनका भतीजा कमरे से बाहर आया तो आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।