भीम आर्मी के एनसीआर प्रभारी को ले जाते उपनिरीक्षक। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस की जटवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर भीम आर्मी के आईटी सेल दिल्ली प्रभारी शिव कुमार चावला व अन्य ने जमकर हंगामा किया। पुलिस शिव कुमार चावला और अन्य को हिरासत में लेकर सिहानी गेट थाना पहुंची। जहां उनके परिजनों ने भी जमकर हंगामा काटा। हालांकि आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर मामले का पटापेक्ष किया।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे शिव कुमार चावला और उनके साथियों ने उपनिरीक्षक पर छेड़छाड़ के आरोपी को मारपीट की धाराओं में चालान करने का विरोध किया। बताया कि पीड़ित परिवार ने युवती से छेड़छाड़ होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में युवती और युवक के बीच मारपीट की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य भी जांच में सामने आए हैं। इसके आधार पर आरोपी युवक का चालान कर दिया गया था। चौकी पर हंगामा कर रहे लोगों का उपनिरीक्षक ने विरोध किया तो दोनों ओर से धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने उन्हें छोड़ने की मांग की। देर रात आरोपियों ने उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों से माफी मांग कर कार्रवाई न करने की मांग की। देर रात आरोपियों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया है।