फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा सिक्योरिटी गार्ड

Thu, 21 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ा के प्रगति विहार में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गार्ड, उनकी पत्नी और तीन साल की बेटी झुलस गए। लोगों ने तीनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पति-पत्नी के बीच झगड़े को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


 मूलरूप से कोटा राजस्थान का रहने वाला योगेश (32) नोएडा की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। करीब पांच साल पहले उनकी शादी खोड़ा निवासी रितु (28) से हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी खुशी है। फिलहाल वह खोड़ा के प्रगति विहार में किराए के मकान में रह रहा है।

मंगलवार शाम अचानक उनके कमरे में आग लग गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। लोगों ने तीनों को दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार योगेश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि गार्ड के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी ने कई बार पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। ऐसे में मामला दोनों के झगड़े से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पत्नी से इस बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें