फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सूरज की तपिश और उमस ने किया बेहाल, छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी के मौसम में सूरज की तपिश और उमस का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। दिनभर भीषण गर्मी के कारण सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव के साथ ही बुधवार से बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी और उमस का असर बरकरार होने से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच तापमान रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हवा में नमी बढ़ने से उमस का अहसास और अधिक हो रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
गर्मी के कारण रविवार को अवकाश के चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर, पंखा का सहारा लिया, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए। शाम ढलने के बाद भी सूरज की तपिश का असर जारी रहा। दिन में आर्द्रता 41 फीसदी दर्ज की गई। गर्मी के कारण जरूरी कार्यों के चलते घरों से बाहर निकले लोग पसीने से लथपथ नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं बुधवार से बारिश की भी संभावना बन रही है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बारिश का दौर तेज होगा और भीषण गर्मी से व्यापक राहत मिलने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें