फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार न इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के लोनी-भोपुरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए स्कूटी सवार इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना निवासी सुनील कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 28 मार्च को हुआ था और उसी दिन से घायल का इलाज चल रहा था। पीड़ित बेटे अंशु जांगिड़ की तहरीर पर पुलिस ने 31 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अंशु जांगिड़ ने बताया कि 28 मार्च की रात करीब 11 बजे उनके पिता सुनील कुमार निजी कार्य से गए थे। लोनी-भोपुरा मार्ग पर सड़क किनारे स्कूटी रोककर मोबाइल फोन पर बात करने लगे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उनके घायल पिता को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन को ट्रेस करने में टीम जुटी हुई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें