गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक महिला से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरके पुरम गोविंदपुरम निवासी नम्रता सागर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के नीचे गली में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान कनक फार्म हाउस की तरफ से एक सफेद स्कूटी पर सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला के गले से करीब 5 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और एनडीआरएफ रोड की तरफ भाग निकले।
एसीपी अभय डागा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए कनक फार्म हाउस और एनडीआरएफ रोड के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।