फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेगा प्रवेश पत्र

Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
online exam - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की भी व्यवस्था अब हाइटेक हो रही है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अब स्कूलों की साइट पर ऑनलाइन पहुंच जाएगा।माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रत्येक विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूलों की लॉग इन आईडी पर मेल की जाएगी। जीजीआईस की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि यह पहली बार होगा
विज्ञापन


जब मेल के जरिए बच्चों के  प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। मेल के जरिए प्रवेश पत्र मिलने से, इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे सुधारा भी जा सकेगा। इसके लिए सभी प्रिंसिपल को लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं। बता दें कि गत वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों द्वारा स्वयं ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकालने की बात कही थी,

जो योजना बाद में फ्लाप हो गई थी। परिषद की वेबसाइट पर गत वर्ष प्रवेश पत्र अपलोड ही नहीं हो पाए थे। बाद में स्कूलों से ही विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र दिए गए। अब इस बार स्कूलों को मेल के जरिए प्रवेश पत्र भेजे जाने की योजना की सफलता का पता मार्च में ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें