फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में हीट वेव की मार, 30 जून तक आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, पढ़ें आदेश

Fri, 13 Jun 2025 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad School Closed: परिषदीय स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। भीषण गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है। अब गाजियाबाद में एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे। 
विज्ञापन
स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के आदेश अनुसार वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में 30 जून तक पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं नहीं आएंगे। एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। हालांकि, शिक्षकों को 16 जून से स्कूल जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें