स्कूलों का निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
- फोटो : demo pic
लंबे समय से जिन स्कूलों का निरीक्षण नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार करने का आदेश डीएम ने दिया है। डीएम ने कहा है कि ऐसे स्कूलों की सूची तैयार होने के बाद एक-एक कर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कई ऐसे स्कूलों के नाम सामने आए हैं, जिनका पिछले एक वर्ष से निरीक्षण नहीं किया गया है।
निरीक्षण न किए जाने के पीछे क्या कारण है, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। डीएम ने ही उन्हें बताया कि कई स्कूलों के खिलाफ शिकायतें आई हैं, जिनका निरीक्षण हुआ ही नहीं है। बीएसए ने बताया कि
प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी को पांच-पांच विद्यालय प्रति सप्ताह निरीक्षण करने का नियम है। इसके बावजूद भी यदि स्कूल निरीक्षण से वंचित हैं तो सीधे-सीधे इसकी जिम्मेदारी बीआरसी और एबीएसए की होगी।