फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिरी, बाल-बाल बचे चार बच्चे; सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Thu, 17 Sep 2026 11:24 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। हादसे में वैन सवार चार बच्चे बाल-बाल बच गए। आनन-फानन सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ghaziabad accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल के चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक निजी वैन गुरुवार सुबह संत चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत रही वैन पलटी नहीं। हादसे में वैन में सवार चारों बच्चे बाल-बाल बच गए। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक वैन प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। संत चौक के पास अचानक वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि वैन में सवार करीब 13-14 वर्ष के चारों बच्चों को कोई चोट नहीं आई। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर निजी तौर पर इस वैन की व्यवस्था बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें