गाजियाबाद। पंचायत चुनाव के दौरान नियुक्त प्रशासकों के खिलाफ निधि को खर्च करने में हुए घोटाले के मामले में प्रदेश भर के सभी जिलों में जांच के आदेश एक बार फिर से जारी कर दिए गए हैं। जांच के लिए स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा उसके बाद जांच शुरू होगी।
पंचायत चुनाव 2021 दिसंबर में प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो गया था, इसके बाद जिले के चारों ब्लॉक पर में एक-एक प्रशासक नियुक्त हुए। उस दौरान विकास कार्य के लिए जो भी निधि जारी हुई थी, उसको खर्च करने का अधिकार प्रशासकों को ही था। प्रदेश के कई जिलों में इस निधि को खर्च करने में अनियमितता और घोटालों की शिकायतें मिली थी, डीपीआरओ प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद एक बार कमेटी ने जांच की थी, जिसमें जिले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई थी। शासन से दोबारा जांच के आदेश आए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी और शासन के निर्देशानुसार दोबारा जांच होगी।