फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे पांच सर्राफ गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने नोएडा जा रहे पांच सर्राफा कारोबारियों को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों को कविनगर थाने ले जाया गया। वहां सर्राफ एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और पूर्व मंत्री सतीश त्यागी ने हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोपियों के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी की भी मांग की, हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एलआईयू के जरिए सूचना मिली थी कि सर्राफा एसोसिएशन के पांच पदाधिकारी नोएडा जाकर प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले हैं।

सूचना पर कविनगर और सिहानीगेट पुलिस की टीम के साथ इन पदाधिकारियों को रोकने की प्लानिंग की गई थी। पांच अलग-अलग स्कूटी पर सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता, अध्यक्ष नितिन गोयल, हरविंदर सिंह, मोहित सिंह और अनिल गर्ग को काले झंडे के साथ हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन



उधर, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस की इस कार्र्रवाई को अनुचित ठहराया है। उनका कहना है कि वह शांति से विरोध जताने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मनमानी दिखाते हुए गिरफ्तार किया है।

देर शाम तक सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हिरासत में लेने केविरोध में कविनगर थाने में ज्वैलर्स का जमावड़ा लगा रहा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुचलके भरवाकर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें