फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सराफ बंधुओं ने नकली गहने देकर हड़पे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी को नकली गहने देने पर उनकी बहन की शादी टलने का मामला सामने आया है। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को सराफ बंधुओं के खिलाफ सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोप है कि दोनों सराफ की दुकान बंद करके भाग गए।
विज्ञापन


शक्तिखंड में रहने वाले जतिन आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि बहन की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। मार्च महीने में उन्होंने नीतिखंड सेक्टर-2 के तरुण कपूर और पंकज कपूर को शादी के लिए गहने बनाने का ऑर्डर दिया था। इसके लिए उन्होंने करीब दो लाख रुपये नकद और दो लाख दस हजार रुपये कीमत का नेकलेस, करीब ढाई लाख कीमत का कंगन दिया था। आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले सराफ बंधु ने उन्हें नकली गहनों पर 24 कैरेट का पानी चढ़ाकर दे दिया। जब उन्होंने दूसरी दुकान पर गहने की जांच कराई तो उसमें आरोपियों की जालसाजी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने सुनार की दुकान पर पहुंचकर विरोध किया तो सराफ बंधुओं ने कुछ दिनों बाद गहने देने का आश्वासन दिया। मगर आरोपी दुकान बंद करके भाग गए।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों सराफ बंधुओं के खिलाफ अन्य लोगों से शिकायतें मिली हैं। इस मामले में भी बारीकी से जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें