फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीमा क्लेम मामले में मुख्य आरोपी का मुंह बोला जीजा संजय गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीमा कंपनियों से बीमा कराने के बाद उसे हड़पने के लिए मां-बाप की हत्या करने के आरोपी पुत्र विशाल के मुंहबोले जीजा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मृतक मुकेश सिंघल के साथ गढ़ गंगा से स्नान करके लौटते समय हुए हादसा के समय साथ था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 मार्च 2024 को सड़क हादसे में हुई मेरठ निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद करीब 39 करोड़ के बीमा देने से पहले कंपनी की तरफ से जांच में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था। मृतक के बेटे विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीमा कंपनी में कराए गए फर्जी ढंग से बीमों का क्लेम लेने का प्रयास किया था। आरोप है कि मृतक के बेटे ने पिता की मौत के बाद बीमे की बड़ी रकम लेने के लिए खेल खेल दिया था। इसमें खुलासा होने के बाद बीमा कंपनी की तरफ से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मृतक के पुत्र विशाल सहित दो को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके अलावा आरोपी की चौथी पत्नी ने भी उससे जान से मारने की फिराक में रहने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय कुमार निवासी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित केशवनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक मुकेश सिंघल के साथ हादसे के समय मौजूद था। मुकेश सिंहल ने दो पुत्रियों को गोद ले रहा था। एक की शादी संजय के साथ की थी। पकड़ा गया आरोपी संजय इस वारदात का मास्टरमाइंड विशाल का मुंहबोला जीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें