फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अभद्रता का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया। उन्होंने एक सफाई कर्मचारी से उपनिरीक्षक द्वारा अभद्रता का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कूड़े से भरी गाड़ियां और ट्रैक्टर पालिका कार्यालय परिसर में खड़े कर दिए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, उपनिरीक्षक ने सोमवार को सफाई कर्मचारियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उपनिरीक्षक ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही अन्य कर्मचारी एकत्र हो गए। अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को केवल कूड़ा अलग करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें