फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 11.26 करोड़ के बजट से संवरेगा हाथी पार्क एवं अवंतीबाई पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करीब 11.26 करोड़ की लागत से इंदिरापुरम के हाथी पार्क, नींबू पार्क और अवंतीबाई पार्क संवारा जाएगा। इन पार्कों को वुड पार्क व संस्कृति दर्शन पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां पर भगवान राम, हनुमान और देवी की सुंदर मूर्तियां पार्कों में स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

लोगों को अपने धर्म की जानकारी हो सके इसके लिए रामायण महाभारत जैसे काल को मूर्तियों के माध्यम से पार्कों में घूमने आने वाले लोगों को जानकारी दी जाएगी। जबकि नींबू पार्क को वुड पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है जहां एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए हवा में ही लकड़ियों के ट्रैक बनाए जाएंगे। जीडीए अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि जीडीए की ओर से इन पार्कों को संवारने की यह योजना एक वर्ष पूर्व बनाई गई थी। पूर्व में इन पार्कों को विकसित करने के लिए बजट 22 करोड़ का बनाया था लेकिन अब जीडीए ने लगभग 11.26 करोड़ रुपए का बजट बनाया है। ये तीनों पार्क ग्रीन वुड पार्क और सांस्कृतिक दर्शन पार्क के नाम से जाने जाएंगे नगर निगम ने इसके लिए एन ओ सी भी जारी कर दी है। जो भी एजेंसी पार्क का निर्माण करेगी उसे दस साल के लिए इसका रख रखाव भी करना पड़ेगा। साथ ही पार्क की इंजीनियरिंग इसका नक्शा सहित तमाम काम भी एजेंसी को ही करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें