गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति आलूओं को चप्पल पहने हुए पैरों से साफ कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घंटाघर के किसी मिठाई के दुकान की है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी इस वीडियो का संज्ञान लिया है और दुकान की तलाश की जा रही है।
एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाली है जिसमें लिखा हुआ है कि घंटाघर स्थित मिठाई की दुकान पर समोसे में डालने वाले आलूओं को पैर से साफ किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि इन चप्पलों को पहनकर वह शौचालय और गंदगी में चला होगा। खाद्य आयुक्त डॉ. अरविंद यादव ने बताया है कि दुकान की तलाश की जा रही है। वहां की साफ-सफाई का निरीक्षण किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिया जाएगा।