फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: बाल काटते हुए युवक ने पहलगाम हमले को लेकर कहीं विवादित बातें, भीड़ ने आरोपी को पीटा

Mon, 28 Apr 2025 08:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

वीडियो गांव खेड़ा के एक हेयर सैलून का है। आरोपी वीडियो में पहलगाम हमले को लेकर विवादित बातें कहता है। एक अन्य युवक ने आरोपी का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
युवक को पीटती भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद लोग गुस्से में हैं। इसके बाद भी कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दूसरे धर्म का सैलून संचालक पहलगाम हमले को लेकर विवादित बातें कर रहा है। कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद लोगों को गुस्सा फूटा और लोगों ने जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

वीडियो गांव खेड़ा के एक हेयर सैलून का है। आरोपी वीडियो में पहलगाम हमले को लेकर विवादित बातें कहता है। एक अन्य युवक ने आरोपी का वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों की भीड़ आरोपी के सैलून पर ही पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। उसकी पिटाई का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में हिंदू जागरण मंच ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें