फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर बिक रही शराब, कांवड़ियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग पर बिक रही शराब, कांवड़ियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। कांवड़ मार्ग पर नियम कानून को ताक पर रखकर ठेकों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही अंग्रेजी, देशी और बीयर के सरकारी ठेकों पर धड़ल्ले से शराब की बिक्री देख शनिवार को कांवडिये भड़क गए और ठेकों के शटर डलवाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर कांवड़ियों को शांत किया।
विज्ञापन

कादराबाद पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कावंड़ सेवा शिविर लगा हुआ है। पास में ही एक ठेके पर खुलेआम शराब बिकते देख कांवडिये भड़क गए। उन्होंने ठेके का शटर डालकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों के हंगामे की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत करने का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद शराब का ठेके बंद कराने के आश्वासन पर कावंडिये शांत हुए। सीओ केपी मिश्रा का कहना है कि कावंड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शराब के ठेके बंद करने का आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें