फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसआईआर की ड्यूटी में लापरवाही पर 23 बीएलओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) की ड्यूटी में लापरवाही पर 23 बीएलओ का मानदेय व वेतन रोक दिया गया है। डीएम के आदेश पर बीएसए ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन बीएलओ द्वारा एसआईआर से संबंधित कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। साथ ही निर्वाचन के गणना प्रपत्र भी वितरित नहीं किए गए हैं। कई बार संपर्क और सूचनाओं के बाद भी यह बीएलओ काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा है, जबकि चार नवंबर से जिले में एसआईआर का कार्य चल रहा है। अभी तक गणना प्रपत्र वितरित न होने के कारण इस कार्य में आने वाले दिनों में समस्याएं पैदा होंगी। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
मामले में बीएसए रितु तोमर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर कार्यवाही करते हुए 23 बीएलओ का मानदेय व वेतन रोका गया है, इसमें सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र दोनों शामिल हैं। साथ ही कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि इसके बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो फिर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन बीएलओ के विरुद्ध हुई कार्रवाई
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में अनीता जौनवार, गीता, दीपशिखा, गीता शुक्ला व रेनू, हपुड़ विधानसभा क्षेत्र में रीतु सिंह, सर्वेश कुमारी, संदीप पाटिल, नैय्यर जमाल, इजहार व रेनू और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में रीमा, अंकुर त्यागी, सपना सिंह, निधि, प्रतीक भारती, अंशुल कुमारी, शालू त्यागी, सरिता चौधरी, सरिता देवी, सुधा चौधरी, अर्चना रानी और प्रमोद कुमार का मानदेय व वेतन दोनों रोका गया है। इसमें शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें