फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साहब गलती मेरी है और सजा भी मुझे ही दी जाए...थाने पहुंचकर बोला हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी में पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या के मुख्य हत्यारोपी प्रशांत पांचाल ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर स्वयं को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। मुठभेड़ के डर से आरोपी तीन अधिवक्ताओं के साथ लोनी बॉर्डर थाने पहुंचा। इससे पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। वीडियो में हाथ जोड़कर आरोपी ने कहा कि साहब...गलती मेरी है और सजा भी मुझे ही दी जाए, उसके परिवार को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

इंदिरापुरी कॉलोनी में शनिवार रात मैजिक सिनेमा के पास नाली किनारे पेशाब करने को लेकर विवाद में सी ब्लॉक निवासी पूजा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई अमन की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अभी तक अनिल, विक्रांत और शुभम निवासी इंदिरापुरी कॉलोनी तथा मोहित और अक्षय निवासी गांव गुराना थाना बड़ौत बागपत को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य हत्यारोपी और नाबालिग की तलाश में पुलिस की सात टीमें जुटी थीं। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में उसके पिता समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
2.19 मिनट के वीडियो में बताई अपनी कहानी

थाने में सरेंडर करने से पहले 2:19 सेकंड के वीडियो में प्रशांत पांचाल ने बताया कि 15 तारीख को उसके घर के बाहर एक युवक पेशाब कर रहा था। उसके पिता ने विरोध किया तो युवक ने धक्का-मुक्की कर हाथापाई की, इससे वे गिर गए। पिता के फोन करने पर वह गांव से अन्य लोगों के साथ पहुंचा। आरोपी के मुताबिक, युवक से बात करने पर उसने पिस्टल निकालकर हमला किया और उसकी उंगली में चोट लग गई। उसने पिस्टल छीनकर खुद को बचाने के लिए घर की ओर दौड़ लगाई। पीछे आए लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने दावा किया कि परिवार की जान बचाने के लिए उसने यह गलत कदम उठा लिया। उसने अपने खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं होने और सजा स्वीकार करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें