फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने वकीलों को दी थर्ड डिग्री, चालान करने पर मचा बवाल; जमकर की नारेबाजी

Wed, 18 Dec 2024 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में कई वकीलों को गिरफ्तार किया और चालान भी किया। जिससे कई वकील नाराज हो गए। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम अधिवक्ता को गिरफ्तार किया। साथ ही रात में उसकी पिटाई कर दी। बुधवार को पुलिस ने अधिवक्ता का शांतिभंग में चलन कर दिया और उसे हथकड़ी लगाकर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने को पहुंचे। जहां अन्य अधिवक्ता भी एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


जिन्होंने पुलिस से अधिवक्ता को हथकड़ी समेत छूटा लिया। जिसके बाद अधिवक्ता घायल अधिवक्ता को लेकर जिला जज के न्यायालय में पहुंच गए। सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंचा जिन्होंने अधिवक्ताओं को समझने का प्रयास किया। लेकिन अधिवक्ताओं ने नगर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें