फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरटीओ का सर्वर खराब फंसे दस हजार से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरटीओ का वाहन पोर्टल पिछले दो सप्ताह से ठप है, जिससे नए वाहनों का पंजीकरण, गाड़ियों का ट्रांसफर, एनओसी और फाइनेंस से जुड़े काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। लगभग 2500 मामले ऐसे हैं, जिन्होंने पोर्टल पर विवरण दर्ज तो किया है, लेकिन वह अब शो नहीं हो रहा है। इस वजह से अधिकारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि सभी कार्यों के करीब 5 हजार से अधिक आवेदन पोर्टल में फंस चुके हैं।
विज्ञापन

आरटीओ के वाहन पोर्टल पर गाड़ियों से संबंधित कार्य होते हैं। शहर में प्रतिदिन 200 से 250 चार पहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है। इसके साथ ही करीब 100 से अधिक एनओसी और ट्रांसफर का काम होता है। इसके लिए कार्यालय में सुबह से लंबी कतारें लग जाती हैं। सर्वर संकट अभी एक सप्ताह तक जारी रहने की बात कही जा रही है। इस संबंध में मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
पोर्टल नहीं चलने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के हाथ निराशा लग रही है। कार्य नहीं होने के चलते आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि दो सप्ताह से सर्वर के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जल्द ही सही हो जाएगा और सभी के लंबित आवेदन निस्तारित होंगे और लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें