बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र के गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय व क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 12:10 बजे विद्यालय पहुंचे।
मोहन भागवत ने विद्यालय में आरएसएस की प्रांतीय व क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। इसमें शाखा विस्तार योजना व शाखा विस्तारक तथा अन्य बैठकें भी हुईं।
सोमवार शाम में तीन बजे वह वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में प्रांतीय प्रचारक धनीराम, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, विभाग प्रचारक चंद्रशेखर गंगाराम समेत प्रांतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।